Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Special Gk for Competitive Exams, UP special GK


क्षेत्रफल - 2,40,928 वर्ग किमी (भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 7.33 प्रतिशत)

उत्तर प्रदेश का सबसे-  

  • पूर्वी जिला- बलिया
  • पश्चिमी जिला- शामली 
  • उत्तरी जिला- सहारनपुर 
  • दक्षिणी जिला- सोनभद्र 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में स्थान - चौथा 

भारत के मानचित्र में उत्तर प्रदेश की स्थिति-



राज्यपाल- श्रीमती आनंदीबेन पटेल 


मुख्यमंत्री- श्री योगी आदित्यनाथ  


 प्रशासनिक कारणों से इसे 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 9 नवंबर 2000 को, एक नया राज्य, उत्तराखंड राज्य के हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र से बनाया गया था। राज्य की दो प्रमुख नदियाँ, गंगा और यमुना प्रयागराज में मिलती हैं और फिर आगे गंगा के रूप में बहती हैं। 

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का लगभग 20 करोड़ से अधिक निवासियों के साथ भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।

 ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रोविन्स कहा जाता था जो कि 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया।

राज्य की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी लखनऊ, और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है।

  • राजकीय चिन्ह - मछली
  • राजकीय पुष्प - पलाश
  • राजकीय वृक्ष – अशोक
  • राजकीय पशु - बारहसिंगा
  • राजकीय पक्षी – सारस
  • राजकीय खेल- हॉकी
  • भाषा- हिंदी, उर्दू
  • उत्तर प्रदेश दिवस - 24 जनवरी

 जनसँख्या 199,581,477 है जिसमें स्त्री -94,985,062 तथा पुरुष -104,596,415 है| 

उत्तर प्रदेश में साक्षरता का प्रतशित 69.72% है जिसमें स्त्री-59.30% तथा पुरुष-79.20% है| 

उत्‍तर प्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री श्री गोविंद वल्लभ पंत जी थे|

उत्‍तर प्रदेश के पहले राज्‍पाल श्री होरमसजी मोदी जी थे |

उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत बिरहा है |

उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्‍य रासलीला, नौटंकी, थाली, पैता, झोरा, आदि है|

उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं। 

उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोकसभा (80) तथा राज्य सभा (31) के सदस्य चुने जाते हैं |

उत्तर प्रदेश कुल 403 विधानसभा सीटें हैं|

Watch video-